कान्हू मुर्मू का योगदान हम सबों के लिए अनुकरणीय : रमण

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के गोबड्डा पंचायत के मंदारे गांव में सिद्धो-कान्हू मूर्तिस्थल के समीप कान्हू मुर्मू का 70 वां शहादत दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी ने मनाया कान्हू मुर्मू का 70वां शहादत दिवस

हवेली खड़गपुर. ऑल इंडिया जन अधिकार सुरक्षा कमेटी, खड़गपुर इकाई की ओर से सोमवार को प्रखंड के गोबड्डा पंचायत के मंदारे गांव में सिद्धो-कान्हू मूर्तिस्थल के समीप कान्हू मुर्मू का 70 वां शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर सदस्यों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. शहादत दिवस को संबोधित करते हुए कमेटी के राज्य प्रभारी रमन सिंह ने कहा कि आदिवासियों के हक और अधिकार को छीना जा रहा है. इसलिए हम सबों को एक और हुल आंदोलन की तैयारी करनी होगी. ऐसी स्थिति में सैकड़ों सिद्धो-कान्हू जैसे वीर क्रांतिकारी की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पचकठिया में बरगद के पेड़ से लटका कर कान्हू मुर्मू को फांसी दे दी गयी थी. उनके साथ लगभग 40 हजार आदिवासियों ने भी अपनी शहादत दी, तब जाकर संथाल परगना टेनेंसी एक्ट बना, जिसे बदलने का प्रयास किया जा रहा है. जंगल के अधिकार को आदिवासियों से छीनने की कोशिश की जा रही है. अरावली पर्वतमाला से उद्योगपतियों को तुरंत दूर हटाया जाए, जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके. अर्जुन सोरेन ने कहा कि 23 फरवरी को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया जाए, कान्हू मुर्मू की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने, सिद्धो-कान्हू मुर्मू को भारत के प्रथम शहीद का दर्जा दिए जाने और आदिवासियों के हक और अधिकार छीनना बंद करने की बात कही.

वहीं कान्हू मुर्मू अमर रहे, कान्हू मुर्मू के जीवनी को स्कूली पाठ्य पुस्तक में शामिल करो, आदिवासियों के हक को छीनना बंद करो, वन अधिकार कानून 2006 पूर्णरूपेण लागू करो, सीएनटी-एसपीटी एक्ट से छेड़छाड़ बंद करो, आदिवासी भाषा की पढ़ाई शुरू करो के नारे लगाये गये. मौके पर संजय सोरेन, मुंशी सोरेन, गणेश सोरेन, गोविंद बेसरा, रघुवीर मरांडी, बीरबल किस्कू, सुनील किस्कू, पार्वती देवी, सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन