कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े छह घंटे, गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस छह लेट

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 21 Aug 2025 12:11 AM

विज्ञापन

कई अन्य ट्रेनों का विलंब से हुआ परिचालन

विज्ञापन

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर बुधवार को विभिन्न ट्रेनों का परिचालन विलंब से होता रहा. इस दौरान 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल लगभग 6:30 घंटे अनिश्चित विलंब से चली. बताया गया कि कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:25 बजे है, परंतु ट्रेन 6 घंटे 35 मिनट विलंब से संध्या 16 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन को कामाख्या से ही 4:30 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था, पर रास्ते में ट्रेन लेट होती गयी. दूसरी तरफ 15648 अप गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 6 घंटे लेट चली. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:41 बजे है, ट्रेन अपराह्न 15:41 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार जमालपुर से मानसी के बीच चलने वाली 73462 डाउन डेमू पैसेंजर ट्रेन जमालपुर से मानसी के लिए अपने निर्धारित समय प्रातः 9:30 बजे प्रस्थान की, परंतु मानसी तक ट्रेन लगभग 2 घंटे लेट हो गयी. इस ट्रेन का मानसी पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 10:35 बजे है, पर ट्रेन 12:45 बजे मानसी पहुंची. इसके कारण मानसी से जमालपुर आने वाली 73461 आप डेमो पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 12:25 बजे के बजाय 14:34 बजे जमालपुर पहुंची. इतना ही नहीं इसके कारण अपराह्न 13:00 बजे तिलरथ के लिए रवाना होने वाली 73454 डाउन डेमो पैसेंजर ट्रेन जमालपुर से 14:45 बजे तिलरथ के लिए रवाना हुई, जो लगभग ढाई घंटे लेट पहुंची. इसके कारण 73453 अप 73464 डाउन और 73463 अप ट्रेनों का परिचालन भी काफी विलंब से होता रहा. जबकि 73436 डाउन जमालपुर- भागलपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन को रीशेड्यूल भी करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन