कलयुगी बेटों ने मां का फोड़ा सिर, बीच-बचाव में बहन-जीजा को भी को पीटा

Updated:
विज्ञापन
कलयुगी बेटों ने मां का फोड़ा सिर, बीच-बचाव में बहन-जीजा को भी को पीटा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर में कलयुगी दो बेटों ने मिलकर मंगलवार को मां मेहरून निसा की जमकर पिटाई कर सिर फोड़ दिया

विज्ञापन

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिन्नत नगर में कलयुगी दो बेटों ने मिलकर मंगलवार को मां मेहरून निसा की जमकर पिटाई कर सिर फोड़ दिया. दूसरी ओर समझाने पहुंची बहन व बहनोई के साथ भी दोनों भाइयों ने मारपीट की. घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि 60 वर्षीय विधवा मेहरून निसा व उसके दो बेटे अपनी पत्नियों के साथ एक ही मकान में रहते हैं. बेटा व बहु हमेशा घर से निकल जाने को लेकर मेहरून निसा से विवाद करता था. सोमवार की रात में विवाद शुरू हुआ. मंगलवार की दोपहर दोनों बेटों ने मां मेहरून निसा की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट के दौरान उसका सर जख्मी हो गया. गांव में ही ब्याही बेटी सुलतानी को जब पता चला तो वह अपने पति मो. इरफान के साथ भाईयों को समझाने घर पहुंचा. लेकिन दोनों भाईयों ने मिलकर बहन-बहनोई को भी पीट दिया. जिसमें सुलतानी बेहोश हो गयी. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया. जिसके बाद मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. घायल सुलतानी ने बताया कि उसके भाई अफरोज और आमिर मां को घर से निकालने को ले हमेशा दबाव बनाता था. जिसे लेकर हमेशा मां के साथ बेटों और उनकी पत्नियों का विवाद होता था. एक दिन पहले भी रात में भी मारपीट की गयी और मंगलवार को जब वह और उसका पति समझाने गया तो उन दोनों के साथ भी मारपीट की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन