शिव पुराण कथा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
शिव पुराण कथा को लेकर निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा

प्रखंड के औड़ाबगीचा पंचायत के मोहनपुर स्थित कुलेश्वर नाथ मंदिर में नौ दिवसीय शिव पुराण कथा के आयोजन से पूर्व शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

धरहरा. प्रखंड के औड़ाबगीचा पंचायत के मोहनपुर स्थित कुलेश्वर नाथ मंदिर में नौ दिवसीय शिव पुराण कथा के आयोजन से पूर्व शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान 151 कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर जल से भरा कलश रखकर क्षेत्र भ्रमण किया. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा. कलश शोभायात्रा की शुरुआत कुलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण से हुई, जो धरहरा के प्राचीन काली मंदिर, चैती दुर्गा मंदिर, आपकी इच्छा दुर्गा मंदिर, लंका टोला स्थित सूर्य-हनुमान मंदिर, राठौर टोला भगवती स्थान, मोहनपुर मां काली मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए पुनः कुलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा. जगह-जगह ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत किया. आयोजकों ने बताया कि रविवार से नौ दिनों तक शिव पुराण कथा, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा. मौके पर अनोज कुमार सिंह, मुकुल सिंह, फोटो सिंह, बिट्टू सिंह, ओम कमल, राहुल कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन