ePaper

ताला काट कर बिंदवारा के दो घरों में 20 लाख से अधिक के जेबरात व अन्य समान की चोरी

Updated at : 23 Jan 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
ताला काट कर बिंदवारा के दो घरों में 20 लाख से अधिक के जेबरात व अन्य समान की चोरी

दोनों पीड़ित के आवेदन पर कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

मुंगेर

मुंगेर शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवारा बड़घर टोला निवासी मिलिंद कुमार सिंह एवं शंभु शरण सिंह के बंद घर में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने दोनों घरों से 20 लाख रूपये से अधिक के सोने-चांदी के जेबरात की चोरी कर ली, वहीं 28 हजार रूपया नगद एवं एलइडी टीवी सहित अन्य समान भी चुरा लिया. इस मामले में दोनों पीड़ित के आवेदन पर कासिम बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मिलिंद के घर से 12 भर सोने के जेबरात की चोरी

बताया जाता है मिलिंद कुमार सिंह 11 जनवरी को बिंदवारा अपने घर में ताला बंद कर पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कालीबाड़ी टाउन रोड स्थित अपने दूसरे घर पर गया था. जब वह 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे अपने घर पहुंचा तो देखा दरबाजा में लगा ताला कटर से कटा हुआ है. जब घर के अंदर गया तो सभी समान अस्त-व्यस्त था और गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था. मिलिंद ने बताया कि लॉकर से 3 भर का सोने का मंगलसूत्र, 4 भर का सोने का कंगन, 3 भर का सोने का पाच अंगुठी, 2 भर का तीन जोड़ा कानवाली चोरों ने चोरी कर ली. जबकि 16 हजार रूपया नगद और घर में लगा एलइडी टीवी भी चोरी कर लिया. उन्होने तत्काल इसकी शिकायत डॉयल 112 पर की तो पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. उन्होंने पड़ोस के ही एक युवक पर चोरी की शंका जाहिर किया है.

ससुराल गया था शंभू, चोरों ने 8 लाख के जेबरात पर किया हाथ साफ

जिस घर में चोरी हुई थी उसी आंगन में दूसरे एक अन्य घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया. बताया जाता है कि शंभू शरण घर बंद कर अपने ससुराल हवेली खड़गपुर प्रखंड के खंडबिहारी गांव गये थे. क्योंकि उसके ससुर का देहांत हो गया था. जब शुक्रवार की सुबह वह अपने घर लौटा तो देखा कि घर के दरबाजे में लगा ताला कटर से कटा हुआ है. जब घर के अंदर घुसा तो देखा अंदर गोदरेज का ताला व लॉकर टूटा हुआ है. शंभु शरण की पत्नी बिंदु देवी ने बताया कि गोदरेज में एक बैग में रखा 12 हजार रूपया नगद, 6 जोड़ी सोने का कानवाली 4 सोने की अंगुठी, 7 पीस चांदी का पान का पत्ता, चांदी का सिक्का चोरी कर लिया. जिसकी कीमत 8 लाख से अधिक होगी.

कहती है थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि बिंदवारा बड़घर टोला में एक ही आंगन में अवस्थित दो बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित द्वारा प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें एक पीड़ित ने अपने ही पड़ोसी पर चोरी करने की संभावना व्यक्त की है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को शिनाख्त करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन