ePaper

सड़क का जदयू नेता ने किया शिलान्यास

Updated at : 27 Apr 2025 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क का जदयू नेता ने किया शिलान्यास

1.26 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के नाकी पंचायत में केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के सार्थक प्रयास से खड़गपुर-बरियारपुर मुख्यमार्ग से शेखबा जागीर मांझी टोला तक 1.26 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली. और इस पर शनिवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास जदयू के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि एवं जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल ने किया. प्रदेश महासचिव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का कार्य सभी वर्गों और समाज के हितों के लिए सर्वोपरि है. नाकी पंचायत में शेखबा जागीर मांझी टोला तक 1 करोड़ 26 लाख की लागत से निर्माण कार्य इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के सार्थक प्रयास से क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गांव में विकास की किरणें पहुंच रही है और कृषि, सिंचाई, सड़क के साथ अनेक जनहित के कार्य किये जा रहे हैं. मौके पर युवा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष ब्यास कुमार शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, अंतिम मंडल, राजीव रंजन, मनोज कुमार हिमांशु सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन