28 घंटे विलंब से चलकर पहुंची जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस

Published at :03 May 2024 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्री परेशान रहे

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. जम्मूतवी से चलकर भागलपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को 28 घंटे रिकॉर्ड विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय गुरुवार की सुबह 8:10 बजे था, लेकिन यह ट्रेन शुक्रवार को करीब 28 घंटे विलंब से चलकर अपराह्न 12:08 बजे जमालपुर पहुंची. इस कारण इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्री परेशान रहे. अमरनाथ एक्सप्रेस से भागलपुर जा रहे हैदर अली और पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि 15098 डाउन जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस जम्मूतवी से ही करीब 16 घंटे विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई थी. इस ट्रेन का जम्मूतवी से भागलपुर के लिए रवाना होने का निर्धारित समय रात्रि 22:45 बजे था, लेकिन यह ट्रेन अपराह्न 14:45 बजे 16 घंटा रीशेड्यूल टाइम पर रवाना हुई थी. लुधियाना से अंबाला कैंट आने के क्रम में यह ट्रेन करीब 22 घंटे लेट हो चुकी थी. जबकि गोरखपुर पहुंचते पहुंचते यह ट्रेन 26 घंटा लेट चलने लगी और इस प्रकार यह ट्रेन लगातार लेट होते चली गयी और 28 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. जमालपुर में पूछताछ काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर से जम्मूतवी के लिए रवाना होने वाली 15097 अप अमरनाथ एक्सप्रेस को शुक्रवार को रीशेड्यूल किया गया. जो गुरुवार की मध्य रात्रि 23:55 बजे के बजाय शुक्रवार को रात्रि 20:00 बजे भागलपुर से जम्मूतवी के लिए रीशेड्यूल टाइम पर रवाना किया गया. इसके अतिरिक्त 03475 अप खगड़िया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 19:30 बजे के बजाय 23:19 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 03459 अप भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन मध्य रात्रि 23:35 बजे के बदले 1:24 बजे जमालपुर आई. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस मध्य रात्रि 12:29 बजे से लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर 02:42 बजे जमालपुर पहुंची. इसी प्रकार 13413 अप बालूरमठ-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात्रि 12:42 बजे की जगह सुबह 4:10 बजे जमालपुर पहुंची. आनंद विहार से चलकर भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन