बड़े वाहन के प्रवेश से पोस्ट ऑफिस चौक पर फिर लगा जाम

लोगों को हुई परेशानी
जमालपुर. पोस्ट ऑफिस चौक के निकट स्थित एक शिक्षण संस्थान में छुट्टी के समय यातायात नियंत्रित नहीं रहने के कारण लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी लगभग आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. जानकारी के अनुसार शिक्षण संस्थान में लगभग 11:30 बजे छुट्टी होती है. छुट्टी को देखते हुए बड़ी संख्या में अभिभावक वहां अपने वाहन के साथ पहुंचते हैं. इसके कारण पहले से वहां की स्थिति अस्त-व्यस्त बनी रहती है. ऐसी स्थिति में जब कोई बड़ा वाहन वहां प्रवेश कर जाता है, तो लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब छुट्टी के समय बनी व्यस्तता की स्थिति के दौरान एक बड़ा हाईवा वहां पहुंच गया और फिर स्थिति जाम वाली हो गई. जिसके कारण जाम में सैकड़ो विद्यार्थी फंस गए. अभिभावक भी मूक दर्शक बने रहने पर मजबूर हो गये. लोगों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय बड़े वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाए जाने के कारण बड़े वाहन के वहां पहुंच जाने पर जाम की स्थिति बनती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










