पांच घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची जम्मूतवी – भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन
पांच घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची जम्मूतवी – भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस

पांच घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची जम्मूतवी – भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस

विज्ञापन

कई अन्य ट्रेनों के भी विलंब परिचालन से यात्री परेशान मुंगेर . पूर्व रेलवे के मालदा डिवीज़न अंतर्गत साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर जमालपुर किऊल रेलखंड पर गुरुवार को ट्रेन परिचालन विलंब से होने के कारण रेल यात्री परेशान रहे. इस सिलसिले में जहां 15098 डाउन जम्मू तवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस लगभग 5:15 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची, वहीं कई अन्य ट्रेन का परिचालन भी विलंब से होता रहा. जानकारी के अनुसार 15098 डाउन जम्मू तवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:59 बजे है, लेकिन यह ट्रेन अपराहन 13:22 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन जम्मू तवी से ही अपने निर्धारित समय रात्रि 22:45 बजे से लगभग 2 घंटे 40 मिनट लेट से मध्य रात्रि 01:25 बजे भागलपुर के लिए रवाना हुई थी. जिसके बाद रास्ते में यह ट्रेन लगातार लेट होती चली गयी. इसके अतिरिक्त 15658 अप कामाख्या दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी लगभग 2 घंटे 17 मिनट लेट चलकर जमालपुर पहुंची थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे था. परंतु यह ट्रेन पूर्वाह्न 1131 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त महेशखूंट से चलकर मुंगेर के रास्ते जमालपुर आने वाली 73461 अप महेशखूंट जमालपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन भी लेट चल रही थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय अपराह्न 12:35 बजे था. परंतु यहां अधिकृत रूप से बताया गया कि यह ट्रेन महेशखूंट से अपने निर्धारित समय 10:55 बजे के बजाय 13:23 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई है. बता दें कि जमालपुर से महेशखूंट की दूरी 45 किलोमीटर है और अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन विभिन्न 6 रेलवे स्टेशनों पर रूकती है.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन