ePaper

जमालपुर ने बांका को 74 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Updated at : 10 Dec 2024 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पहला जेएसए टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे दिन मंगलवार को बांका एकादश की टीम का मुकाबला जमालपुर मुंगेर की टीम के साथ हुआ.

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जेएसए) ग्राउंड में खेले जा रहे पहला जेएसए टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे दिन मंगलवार को बांका एकादश की टीम का मुकाबला जमालपुर मुंगेर की टीम के साथ हुआ. जिसमें जमालपुर की टीम ने बांका को 74 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. इससे पूर्व जमालपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 144 रन को स्कोर खड़ा किया. जिसमें रजनीश ने 24 बॉल पर 32 रन एवं दिव्यांशु ने 17 बॉल पर 26 रन बनाये. जबकि बांका टीम की ओर से गेंदबाज विक्रांत ने तीन विकेट झटके. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांका की टीम शुरुआत में ही जमालपुर टीम के गेंदबाज के सामने लड़खड़ा गई. शुरुआती 5 ओवर में ही बांका की टीम ने 21 रन पर पांच विकेट गंवा दिये. इसके बाद छठे विकेट की साझेदारी में हर्ष ने 28 बॉल पर 19 रन एवं विक्रांत ने 21 बॉल पर 14 रन बनायें. परंतु पूरी टीम 17.4 ओवर में मात्र 70 रन पर ही सिमट गई. इस प्रकार जमालपुर की टीम 74 रन से विजय हासिल कर सेमिफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. जमालपुर की ओर से प्रशांत और गोविंद राज ने तीन-तीन विकेट झटके. प्रशांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच में अंपायर की भूमिका धीरज मंडल और अभिषेक कुमार ने निभाई. इससे पहले मुख्य अतिथि जेएसए के महासचिव प्रहलाद रावत, संजय झा, सुमन कुमार, अजय विश्वास, बिहारी प्रसाद, ब्रजभूषण प्रसाद, भानु प्रताप और मुंडा जी ने खिलाड़ियों सेपरिचय प्राप्त किया. बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच खगड़िया बनाम बेगूसराय के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन