जमालपुर विधानसभा : मतदाताओं के लिए थी निशुल्क टोटो की व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
जमालपुर विधानसभा : मतदाताओं के लिए थी निशुल्क टोटो की व्यवस्था

Jamalpur Assembly: जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के अवंतिका सिनेमा के समीप एक ई-रिक्शा दिखी. जिसके आगे ग्लास पर एक पर्चा सटा था

विज्ञापन

मुंगेर.

जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के अवंतिका सिनेमा के समीप एक ई-रिक्शा दिखी. जिसके आगे ग्लास पर एक पर्चा सटा था. जिस पर लिखा था निशुल्क सेवा. जब ई-रिक्शा चालक को रोका गया तो उन्होंने अपना नाम उमेश पासवान बताया. पूछने पर उसने बताया कि एक व्यक्ति ने टोटो को 800 रुपया में रिजर्व किया है. उन्होंने कहा कि जो भी मतदाता रेलवे हाई स्कूल, इंटर कॉलेज वोट देने जायेंगे, उसको बूथ पर पहुंचा दें और वोट देने के बाद जहां से बिठाया है, वहां छोड़ दें. खैर जो भी फ्रि की सवारी मतदाताओं को खूब भा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन