भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान इरिमी का बढ़ा कद

Updated:
विज्ञापन
भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान इरिमी का बढ़ा कद

रेलवे बोर्ड ने आइआरआइडीएम बेंगलुरु का किया इरिमी में विलय

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर स्थित भारतीय रेलवे के सेंट्रल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट भारतीय रेलवे यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) के कद को भारत सरकार के रेलवे बोर्ड ने बढ़ा दिया है. दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि रेलवे बोर्ड ने इरिमी जैसे अति विशिष्ट संस्थान को अपग्रेड कर दिया है. क्योंकि रेलवे बोर्ड ने आइआरआइडीएम बेंगलुरु का इरिमी में विलय कर दिया है. इसने इस संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान दिया है बताया जाता है कि पिछले महीने ही भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स के निर्देश पर तंजानिया के प्रशिक्षु को इस अति गौरवशाली संस्थान की देखरेख में इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट बेंगलुरु में डिजास्टर मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया गया था. उस समय न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया ने इस संस्थान के कद का नजारा देखा था. बताया गया कि अब जबकि इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट का विलय इस महत्वपूर्ण संस्थान इरिमी में कर दिया गया है, तो इसका सीधा-सीधा लाभ रेलवे को भी मिलेगा. इतना ही नहीं रेल इंजन कारखाना जमालपुर को भी इसका लाभ हासिल होगा. जहां 140 टन क्रेन का निर्माण किया जाता है और 175 टन क्रेन के निर्माण की मांग की जा रही है. ऐसे में डिजास्टर मैनेजमेंट को देखते हुए इस संस्थान की गरिमा और भी बढ़ाने वाली है. वैसे भी भारत सरकार ने भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान जमालपुर को अपग्रेड करने को लेकर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए राशि आवंटित कर दी है. आने वाले दिन में इस सेंट्रल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट का रुतबा और भी बढ़ने वाला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले भी इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट जमालपुर के इरिमी के अधीन था अब इस संस्थान का पूरी तरह विलय इरिमी में कर दिया गया है. पहले भी इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट ने दुनिया में रेलवे के डिजास्टर मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण जगह बनायी थी. रेलवे के अलग-अलग सरिता से लिये गये 14000 से अधिक कर्मचारियों को इस संस्थान ने ट्रेनिंग दी गयी थी. इस संस्थान में एनडीआरफ एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस के कर्मचारियों के लिए कोर्स कराये जाते हैं. इरिमी में पूरी तरह विलय हो जाने के बाद अब पूरी जिम्मेवारी इरिमी की होगी. इस संबंध में संस्थान के डीन तथा सीनियर प्रोफेसर प्रेम प्रकाश ने बताया कि रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (ट्रेनिंग) जितेंद्र कुमार ने इस आशय का पत्र इरिमी के डायरेक्टर जनरल के नाम बुधवार को जारी किया है. इसमें कहा गया है कि इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट आफ डिजास्टर मैनेजमेंट बेंगलुरू को इसके एक्सपेंडेड कैंपस में विलय किया जाता है और इसे सेंट्रल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट समझा जाएगा.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन