आइआरसीटीसी शिव भक्तों को करायेगा तीर्थ यात्रा, 11 मार्च को जमालपुर के रास्ते होगी रवाना

Updated:
विज्ञापन
आइआरसीटीसी शिव भक्तों को करायेगा तीर्थ यात्रा, 11 मार्च को जमालपुर के रास्ते होगी रवाना

ज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका तथा अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर का दर्शन कराया जायेगा

विज्ञापन

मुंगेर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन शिव भक्तों और तीर्थयात्रियों के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन चलायेगी. जो 11 मार्च को भागलपुर से रवाना होगी और जमालपुर रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. आईआरसीटीसी के पर्यवेक्षक पूर्वी जोन मनीष कुमार एवं संजीव कुमार ने बताया कि 8 रात और 9 दिन की इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों को रहने, खाने और घूमने की समुचित व्यवस्था रहेगी. टिकट शुल्क में ही होटल में ठहराव, तीनों समय का शाकाहारी भोजन, बस द्वारा स्थानीय भ्रमण और ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा शामिल है. इस यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर का ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, बेट द्वारका तथा अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर का दर्शन कराया जायेगा. उन्होंने बुकिंग के लिए तीन नंबर 6290861600, 8595937731,8595937732 जारी किया गया है. जिस पर कॉल कर कोई भी इच्छुक व्यक्ति बुकिंग करवा सकते है. उन्होंने बताया कि 11 मार्च को यह ट्रेन भागलपुर से यात्रियों को लेकर रवाना होगी. जो जमालपुर, किऊल, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, पटना, जहानाबाद, गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और प्रयागराज छावनी स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे इन क्षेत्रों के श्रद्धालु भी आसानी से यात्रा में शामिल हो सकेंगे. आइआरसीटीसी ने हर वर्ग के यात्रियों के लिए बजट के अनुसार अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की हैं. इकोनामी (स्लीपर) श्रेणी का किराया 18,850 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड (3 एसी) का 33,995 रुपये प्रति व्यक्ति और कंफर्ट (2 एसी) का 41,990 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. यात्रा के लिए कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य है. आइआरसीटीसी के अनुसार यदि यात्री यात्रा से 15 दिन पहले टिकट रद्द कराते हैं तो मात्र 250 रुपये की कटौती होगी, जबकि यात्रा से चार दिन से कम समय पहले टिकट रद कराने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन