सीएसआईआर चेन्नई की टीम ने मुंगेर गंगा पुल के भार क्षमता का जांच किया प्रारंभ

Updated at : 30 Jan 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
सीएसआईआर चेन्नई की टीम ने मुंगेर गंगा पुल के भार क्षमता का जांच किया प्रारंभ

11 फरवरी 2022 को सड़क पुल का शुभारंभ किया गया. लेकिन अब तक इस पुल के स्पैन लोड टेस्ट नहीं हो पाया था.

विज्ञापन

– स्पैन लोड टेस्ट को लेकर ब्लाक लेने से वाहनों की लगी रही लंबी कतार, यात्रियों रहे परेशान

– शुक्रवार को भी चार घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगा प्रतिबंध

मुंगेर

स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम ने गुरुवार को मुंगेर गंगा पुल पर भार क्षमता का जांच प्रारंभ किया. इसे लेकर डबल डेकर इस पुल के स्पैन लोड की जांच की जा रही है. जांच के कारण मुंगेर गंगा पुल पर आज लगभग पांच घंटे तक परिचालन को रोका गया. जिसके कारण एनएच-333 बी एवं एनएच-80 पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही. एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी और लगभग घंटे तक पुल पर परिचालन को रोका जायेगा.

सीएसआईआर चेन्नई अर्थात स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर के वरीय वैज्ञानिक डॉ श्रीनिवास के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम मुंगेर पहुंची है और इस टीम द्वारा पुल के भार क्षमता की जांच की जा रही है. विदित हो कि इस रेल सह सड़क पुल का निर्माण वर्ष 2016 में ही हो गया था और 2016 से ही रेलवे का परिचालन भी प्रारंभ हो गया. लेकिन एप्रोच पथ नहीं होने के कारण सड़क पुल पर यातायात शुरू नहीं हो पायी थी. बाद में 11 फरवरी 2022 को सड़क पुल का शुभारंभ किया गया. लेकिन अब तक इस पुल के स्पैन लोड टेस्ट नहीं हो पाया था. जिसके कारण रेलवे व एनएचएआई के बीच भार क्षमता के वाहन परिचालन को लेकर बार-बार पत्राचार हो रहा था. रेलवे जहां इसे सड़क पुल के लिए 20 टन वाहन के परिचालन को सुरक्षित बता रहा था, वहीं एनएचएआई 55 टन वाहन का परिचालन को सुरक्षित मान रहा था.

दिन भर बनी रही जाम की स्थिति, वाहनों की लगी रही लंबी कतार

श्रीकृष्ण सेतू के स्पैन लोड टेस्ट को लेकर एनएच-333 बी पर गुरुवार को ब्लॉक लिया गया. जिसके कारण इस अवधि में वाहनों का परिचालन श्रीकृष्ण सेतु पर ठप रहा और पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोगों ने मार्ग बदल कर यात्रा पूरी अथवा ब्लॉक खत्म होने का इंतजार किया. गुरुवार को दिन के सुबह 11 बजे से अपहराह्न 12:30 बजे तक और अपराह्न 3 बजे से शाम 4 :30 बजे इस पुल पर वाहनों का परिचालन पुरी तरह से बंद रहा. जिसके कारण एनएच-333 बी, जीरो माईल बांक मोड़ से लेकर एनएच-80 तक छोटे- बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मोटर साइकिल सवार तक को इस दौरान पुल से नहीं गुजरने दिया गया. दंडाधिकारी के नेतृत्व में तैनात पुलिसकर्मी सभी को टीओपी के पास से लौटा दे रहा था. ब्लॉक खुलने के बाद लोगों ने अपनी यात्रा शुरूकी.

31 जनवरी को भी पुल पर यातायात रहेगा बाधित

एनएचएआई ने रेल सह सड़क पुल का निरीक्षण और मरम्मतिकरण सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा किया जायेगा. जिसको लेकर एनएचएआई ने 30 व 31 जनवरी को ब्लाक लिया है. 31 जनवरी शुक्रवार को पूर्वाह्न 08:00 बजे से पूर्वाह्न 09:30 बजे तक तथा पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक अवरुद्ध किया रहेगा. एसडीओ सदर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक ईकाई मुंगेर द्वारा रेल-सह-सड़क पुल मुंगेर के पहुंच मार्ग के सड़क यातायात को अवरूद्ध करने का अनुरोध किया गया था. जिसके अनुरोध पर श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों का परिचालन इस समयावधि में बंद रहेगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए राष्ट्रीय उच्च पथ मुंगेर के कनीय अभियंता दीनानाथ मंडल को सशस्त्र बल के प्रभार में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया है.

कहते हैं अधिकारी

एनएचएआई मुंगेर के परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को सीएसआईआर-एसईआरसी चेन्नई के वैज्ञानिकों की टीम पुल पर स्पैन लोड की जांच करेंगी. क्योंकि पुल के नीचे ट्रेन गुजरती है और ऊपर से वाहनों का परिचालन होता है. वाहनों के दबाव से पुल को कोई नुकसान नही हो इसको लेकर जांच किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन