कल से आरडी एंड डीजे कॉलेज में होगी पीजी सेमेस्टर-2 की आंतरिक परीक्षा

Updated at : 03 Jul 2024 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

10 जुलाई से स्नातक सेमेस्टर-2 की आंतरिक परीक्षा

विज्ञापन

10 जुलाई से स्नातक सेमेस्टर-2 की आंतरिक परीक्षा, प्रतिनिधि, मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 तथा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के आंतरिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है. इसके साथ ही सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के प्रायोगिक विषयों के परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गयी है. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ सूरज कोनार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-2 की आंतरिक परीक्षा 5 से 9 जुलाई के बीच ली जायेगी. इसमें विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की परीक्षा 5 से 6 जुलाई के बीच होगी. इसमें विज्ञान संकाय की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से होगी. जबकि वाणिज्य संकाय की परीक्षा सुबह 8 से 10 बजे के बीच होगी. वहीं कला संकाय की परीक्षा 8 से 9 जुलाई के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से होगी. आंतरिक परीक्षा को लेकर शेड्यूल कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा 10 से 19 जुलाई के बीच होगी. जो प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक ली जायेगी. वहीं स्नातक पार्ट-2 के आंतरिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपना आईडी कार्ड और सेमेस्टर-2 का एडमिशन स्लिप लेकर आना अनिवार्य होगा.

आठ जुलाई से होगी पीजी सेमेस्टर-4 की प्रायोगिक परीक्षा

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के विज्ञान के रसायनशास्त्र एवं भौतिकी विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 8 जुलाई से ली जायेगी. इसके लिये संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. जिसमें रसायनशास्त्र के पीजी विभाग एवं डीजे कॉलेज पीजी सेंटर की प्रायोगिक परीक्षा 8 जुलाई को पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संबंधित विभाग में ली जायेगी. जबकि भौतिकी के डीजे कॉलेज पीजी सेंटर की परीक्षा 8 जुलाई को पूर्वाह्न 10.30 से अपराह्न 4.30 बजे तक ली जायेगी. जबकि कोशी कॉलेज, खगड़िया एवं विश्वविद्यालय पीजी विभाग के विद्यार्थियों की परीक्षा 9 जुलाई को पूर्वाह्न 10.30 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन