15 जुलाई से आरंभ होगा सघन दस्त नियंत्रण अभियान

Updated:
विज्ञापन
15 जुलाई से आरंभ होगा सघन दस्त नियंत्रण अभियान

जिले में 15 जुलाई से सघन दस्त नियंत्रण अभियान शुरू होगा. इस दौरान विशेष रूप से 5 साल तक के बच्चों को ओआरएस दिया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में 15 जुलाई से सघन दस्त नियंत्रण अभियान शुरू होगा. इस दौरान विशेष रूप से 5 साल तक के बच्चों को ओआरएस दिया जायेगा. साथ ही लोगों को दस्त से बचाव के लिये जागरूक भी किया जायेगा. सीएस डाॅ रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 जुलाई से अगले दो माह तक दस्त व डायरिया जैसी बीमारियों से बचने तथा लोगों को इसके लिये जागरूक करने को लेकर सघन दस्त नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा. जो दो माह अर्थात सितंबर माह तक चलेगा. इस दौरान विशेष रूप से जिले के 5 साल तक के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर ओरआरएस का घोल उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही दस्त व डायरिया से पीड़ित बच्चों को जिंक का टेबलेट खिलाया जायेगा. अभियान के पहले चरण में 14 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा माइकिंग किया जायेगा. जिसके बाद डोर-टू-डोर अभियान चलाया जायेगा. इस अभियान में जिले के 5 साल तक कुल 2 लाख 37 हजार 435 बच्चों को ओआरएस उपलब्ध कराया जायेगा. जिसमें कुल हाउस होल्ड की संख्या 3 लाख 29 हजार 358 है. इसके लिये पर्याप्त मात्रा में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास ओआरएस तथा जिंक टैबलेट उपलब्ध है. इस अभियान में आशा को लगाया जायेगा. जिसके लिये उन्हें प्रशिक्षण दिये जाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन