ePaper

अभियान चलाकर लोगों को दस्त से बचाव के लिए किया गया जागरूक

Updated at : 27 Jun 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
अभियान चलाकर लोगों को दस्त से बचाव के लिए किया गया जागरूक

दस्त जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जिले में 13 जुलाई से सघन दस्त नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन

13 जुलाई से जिले में सघन दस्त नियंत्रण अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग

मुंगेर. दस्त जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जिले में 13 जुलाई से सघन दस्त नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान विशेष रूप से पांच साल तक के बच्चों को ओआरएस दिया जायेगा. साथ ही लोगों को दस्त से बचाव के लिए जागरूक भी किया जायेगा.

दो माह तक चलेगा अभियान

सिविल सर्जन डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 13 जुलाई से अगले दो माह तक दस्त व डायरिया जैसी बीमारियों से बचने तथा लोगों को इसके लिए जागरूक करने को लेकर सघन दस्त नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा, जो दो माह अर्थात सितंबर माह तक चलेगा. इस दौरान विशेष रूप से जिले के पांच साल तक के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर ओरआरएस का घोल उपलब्ध कराया जायेगा. साथ ही दस्त व डायरिया से पीड़ित बच्चों को जिंक का टेबलेट खिलाया जायेगा. इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी भी आरंभ कर दी गयी है. इस अभियान के पहले चरण में 14 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा माइकिंग की जायेगी, जिसके बाद डोर-टू-डोर अभियान चलाया जायेगा.

जिले में 2.37 लाख बच्चों को दिया जाना है ओरआरएस

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिले में पांच साल तक कुल 2 लाख 37 हजार 435 बच्चों को ओआरएस उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें कुल हाउस होल्ड की संख्या 3 लाख 29 हजार 358 है. वहीं इस अभियान के दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 लाख 96 हजार 302 पैकेट ओआरएस तथा 29 लाख 91 हजार 679 जिंक टेबलेट की डिमांड विभाग से कियी गयी है, जिसे अभियान के दौरान डोर-टू-डोर जाकर वितरित किया जायेगा. इस कार्य के लिए आशा को लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन