जिलाधिकारी ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दिया निर्देश दिया

Updated:
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का दिया निर्देश दिया

जागरूकता लोने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन कराये.

विज्ञापन

मुंगेर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने, वाहन चेकिंग अभियान चलाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. मौके पर डीटीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला, सिविल सर्जन डा. राजू, एमवीआई मो जमीर आलम मुख्य रूप से मौजूद थे. जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर लोगों में सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता रथ के माध्यम से जो प्रचार प्रसार किया जा रहा है, उसकी समीक्षा करें तथा लोगों में जागरूकता लोने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन कराये. शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने का भी उन्होंने निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक चौक- चैराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलायें. जिसमें बिना हेलमेट पहनने वालों, ट्रिपल लोडिंग करने वालों तथा बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई कर चालान करें. इसके अलावे हिट एंड रन मामले में प्राप्त आवेदनों पर जांचोपरांत समुचित कार्रवाई करें और मृतक के आश्रितों तथा घायलों के परिजनों को ससमय मुआवजा दिलाये. जिलाधिकारी ने कहा मुंगेर शहर में शीघ्र ही ट्रैफिक सिग्नल तथा सीसीटीवी का अधिष्ठापन कार्य प्रारंभ होने वाला है. इसके लिए शीघ्र ही कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी. उन्होंने चौक- चौराहों एक नंबर ट्रैफिक, भगत सिंह चौक, नोट्रेडेम एकेडमी के पास, किला परिसर, पूरबसराय सहित अन्य प्रमुख चौकों पर चौकी बनाने का काम एक माह के अंदर पूरा करें. शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने तथा ट्रैफिक रूट के लिए शहरी क्षेत्र में पार्किंग जोन के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव रखा गया. जिस पर डीएम ने स्थल चयन कर पॉर्किंग जोन बनाने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन