बीएलओ को मतदाता सूची शुद्धिकरण में तेजी लाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ को मतदाता सूची शुद्धिकरण में तेजी लाने का दिया निर्देश

प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में शुक्रवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में शुक्रवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई. बैठक में 164-तारापुर विधानसभा व 166-जमालपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों के मतदाता सूची शुद्धिकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर सीओ जयप्रकाश भी मौजूद थे. बीडीओ ने कहा कि वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में दर्ज नाम, उम्र व फोटो से संबंधित अशुद्धियों के शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क कर आवश्यक रूप से फार्म-8 भरवाएं. ताकि मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को समय रहते ठीक किया जा सके. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा गलत प्रविष्टियों को सुधारने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. वहीं सीओ ने भी बीएलओ को आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक में दर्जनों बीएलओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन