गर्मी बढ़ने के साथ संभावित हीट वेब की तैयारियों को लेकर सिविल सर्जन ने दिया निर्देश

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 30 Mar 2026 6:51 PM

विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही संभावित हीट वेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

मुंगेर. गर्मी बढ़ने के साथ ही संभावित हीट वेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किया है. साथ ही संभावित हीट वेब को लेकर सभी जिलों को विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. जिसे लेकर सिविल सर्जन डॉ राजू ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजकर गर्मी और हीट वेब को लेकर पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है. सिविल सर्जन ने बताया कि गर्मी और संभावित हीट वेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एसओपी जारी किया गया है. जिसके तहत सभी प्रखंडों को विशेष रूप से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि हीट वेब को लेकर सदर अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चर्म रोग, नेत्र विकार, हीट वेब अथवा स्ट्रोक से संबंधित सभी प्रकार की दवाएं जैसे एंटी डिहाइड्रेट मेडिसीन, एंटी एमोबिक मेडीसीन, ओआरएस सहित सभी उपकरण को उपलब्ध रखा जाना है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में हीट वेब वार्ड तैयार करना है. जिसमें मरीजों के लिए एसी की व्यवस्था रखी जानी है, ताकि मरीजों को परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि हीट वेब को लेकर बनाये जाने वाले डेडीकेटेड वार्ड में समुचित बेड के साथ 24 घंटे चिकित्सक और पारामेडिकल की तैनाती सुनिश्चित रखेंगे. उन्होंने बताया कि गर्मी और लू के मद्देनजर सभी प्रखंडों में एंबुलेंस में एसी को क्रियाशील रखने, ऑक्सीजन एवं आवश्यक उपकरणों को व्यवस्था करने के साथ 24 घंटे एंबुलेंस को अलर्ट मोड में रखने को कहा गया है. इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों में हीट वेब, लू, दस्त व डायरिया को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन