किसानों को धान, मक्का व सोयाबीनकी खेती करने के लिए किया प्रेरित
Author Anand kumar
Updated:
विज्ञापन

किसानों के लिए धान, मक्का, सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों की उन्नत खेती पर शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया
विज्ञापन
संग्रामपुर
. किसानों के लिए धान, मक्का, सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों की उन्नत खेती पर शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित किसान भवन में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार, कृषि अभियंत्रण इं. अशोक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और एटीएम सखवीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने किसानों को खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों जैसे धान, मक्का और सोयाबीन की उन्नत खेती पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने किसानों को समय पर बुआई, उच्च गुणवत्ता वाले बीज, संतुलित खाद के उपयोग और कीट प्रबंधन जैसी तकनीक अपनाने की सलाह दी. वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने कहा कि यदि किसान आधुनिक तकनीक और जैविक पद्धतियों को अपनाएं तो कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है. उन्होंने मौसम की बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खेती करने की सलाह दी. कृषि अभियंत्रण अशोक कुमार ने कृषि उपकरणों के सही उपयोग और उनके रखरखाव के महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर कृषि समन्वयक पंकज कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. गोष्ठी का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों से खेती करने के लिए प्रेरित करना और खरीफ फसलों में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










