विधान परिषद के आरक्षण क्रियान्वयन समिति ने की एमयू के कार्यों की समीक्षा

Updated at : 31 Jan 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
विधान परिषद के आरक्षण क्रियान्वयन समिति ने की एमयू के कार्यों की समीक्षा

समिति ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन

मुंगेर

बिहार विधान परिषद के आरक्षण क्रियान्वयन समिति द्वारा शुक्रवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गयी. पांच सदस्यीय समिति का नेतृत्व समिति अध्यक्ष विधान पार्षद अनामिका सिंह कर रही थी. सिंडिकेट सभागार में समिति ने विश्वविद्यालय के आरक्षण रोस्टर सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली. इस दौरान कुलपति प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर, डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय तथा वित्त पदाधिकारी प्रो. रंजन कुमार थे. समिति ने इस दौरान विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मियों के रोस्टर का निरीक्षण किया. साथ ही अतिथि शिक्षक, संकल्प 10 हजार, संविदा तथा पूर्व में अनुकंपा पर नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर के अनुपालन का जांच किया. जिसके बाद समिति ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभागों के कार्यों की जानकारी ली.

इकोनॉमिक्स शोधार्थियों ने जमा किया सिनॉपसिस

मुंगेर – आरडी एंड डीजे कॉलेज में संचालित इकोनॉमिक्स पीजी विभाग में शुक्रवार को 31 पीएचडी के शोधार्थियों ने अपना सिनॉपसिस जमा किया. इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना कुमार सहित पीएचडी के सभी 8 शिक्षक मौजूद थे. विभागाध्यक्ष ने बताया कि पीएचडी के शोधार्थियों को दो प्रोग्रेस रिर्पोट जमा करना था. जिसमें पहला जनवरी से जून तक का, जो उनका रिसर्च कोर्स वर्क था. जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक का, जो उनका सिनॉपसिस था. इस दौरान 31 शोधार्थियों ने अपना रिर्पोट जमा किया. मौके पर प्रो. गौरी शंकर पासवान, प्रो. मनोज कुमार मंडल, डा. रमेश कुमार, डा. कंचन सिंह, डा. प्रभाकर पोद्दार, डा. सविता कुमारी, डा. नवलता मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन