पांच फरवरी को मुंगेर आयेंगे सीएम, चार अथवा छह को करें सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन

Updated at : 01 Feb 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

सरस्वती पूजा को लेकर कोतवाली थाना में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर कोतवाली थाना में हुई शांति समिति की बैठक मुंगेर.कोतवाली थाना परिसर में शनिवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष राजीव तिवारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूजा कमेटी एवं समिति के सदस्यों ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में सदस्यों ने कहा कि आगामी तीन फरवरी को यहां सरस्वती पूजा मनाया जायेगा. जबकि पांच फरवरी से मां सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन शुरू हो जायेगा. जिस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि आगामी पांच फरवरी को मुख्यमंत्री का मुंगेर दौरा प्रस्तावित है. सीएम सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह बेरिकेड रहेगा. इसलिए पूजा समिति अपनी सुविधा के अनुसार चार फरवरी अथवा छह फरवरी को ही मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है. इसलिए लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर ले. लाइसेंस में प्रतिमा विसर्जन के लिए तिथि व रूट तय रहेगा. जिसका पूरी तरह से पालन किया जाना है. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे के संचालन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है. इसलिए इसका पालन जरूर करें. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस की सतर्कता बनी रहेगी. असामाजिक व मनचलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेंगी. लेकिन आप लोगो को भी समय रहते सूचना देंगे तो पुलिस त्वरित कार्रवाई करेंगी. ताकि किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो पाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन