सरदार <bha>@</bha>150 यूनिटी मार्च में शामिल हुए सैकड़ों युवा, राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता व देशभक्ति का लिया संकल्प

अतिथियों ने कहा कि एक भारत, आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित यह पदयात्रा युवाओं में राष्ट्रीय एकता,
मुंगेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर मंगलवार को मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर सरदार @150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया. शहर के एक नंबर ट्रैफिक सरदार पटेल चौक से हुए इस पदयात्रा को स्थानीय भाजपा विधायक कुमार प्रणय, महापौर कुमकुम देवी एवं यातायात पुलिस उपाधीक्षक प्रभात रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पहले सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया गया. पदयात्रा एक नंबर ट्रैफिक से शुरू होकर पोलो मैदान दक्षिणी किला गेट, लाल दरवाजा होते हुए वासुदेवपुर स्थित नंदकुमार उच्च विद्यालय पर समाप्त हुई. पूरे मार्ग में एक भारत, आत्मनिर्भर भारत के नारे गूंजते रहे. अतिथियों ने कहा कि एक भारत, आत्मनिर्भर भारत थीम पर आधारित यह पदयात्रा युवाओं में राष्ट्रीय एकता, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति के संकल्प को मजबूत करने का संदेश है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरदार बल्लभ भाई पटेल की उस ऐतिहासिक भूमिका को याद करना है, जिसके कारण भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा हो सका. एकता और आत्मनिर्भरता के बीच समन्वय स्थापित कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. पदयात्रा में मुंगेर विश्वविद्यालय के मुनींद्र सिंह सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










