कल से एमयू व कॉलेजों में अवकाश

Updated:
विज्ञापन
कल से एमयू व कॉलेजों में अवकाश

विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज 11 नवंबर को सुचारू रूप से खुलेंगे

विज्ञापन

मुंगेर . दीपावली व छठ पर्व को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यालयों तथा सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में गुरूवार से अवकाश हो जायेगा. जिसके बाद विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज 11 नवंबर को सुचारू रूप से खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार 31 अक्तूबर से 9 नवंबर के बीच एमयू के कार्यालय व कॉलेज दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज तथा छठ पूजा को लेकर बंद रहेंगे. जिसके बाद 10 नवंबर को रविवार होने के कारण विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज 11 नवंबर को खुलेंगे.

——————————————–

13 नवंबर से स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 13 नवंबर से ली जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा पांच केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग के सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 13 से 23 नवंबर के बीच पांच केंद्रों पर होगी. जो प्रतिदिन दो पालियों में ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी.

———————————————

छठ अवकाश के बाद आरंभ होगी पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन

मुंगेर . एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया छठ पर्व अवकाश के बाद आरंभ की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि 31 अक्तूबर से 9 नवंबर के बीच दीपावली और छठ पूजा को लेकर अवकाश होना है. ऐसे में अब छठ पूजा के बाद ही पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. साथ ही सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 का रिजल्ट आने के बाद ही उक्त सत्र के लिये सेमेस्टर-3 की नामांकन प्रक्रिया होगी. जिसमें 28 क्रेडिट पूरा करने वाले विद्यार्थियों का ही नामांकन लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन