बढ़ती गर्मी के बीच हीट वेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयार, बना हीट वेब वार्ड

Published by :AMIT JHA
Published at :20 Apr 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ती गर्मी के बीच हीट वेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयार, बना हीट वेब वार्ड

एतियात के तौर पर सभी प्रखंडों को हीट वेब को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

– सदर अस्पताल सहित जिले के प्रत्येक प्रखंड में बनाया गया हीट वेब वार्ड

मुंगेर

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले के सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंडों में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट वेब को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिसमें प्रत्येक प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र पर हीट वेब वार्ड तैयार किया गया है. जहां चिकित्सक और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी है.

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि गर्मी में हीट वेब की संभावना को लेकर सदर अस्पताल सहित प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट वेब वार्ड तैयार किया गया है. जहां बेड के अतिरिक्त वार्ड में एसी व कूलर की व्यवस्था की गयी है. जबकि हीट वेब वार्ड के लिये चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर उनका ड्यूटी रोस्टर भी तैयारी किया गया है. उन्होंने बताया कि हीट वेब को लेकर सदर अस्पताल सहित सभी 9 प्रखंडों में कुल 77 बेड का हीट बेड वार्ड तैयार है. जहां 15 चिकित्सक और 28 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है. सिविल सर्जन ने बताया कि अबतक जिले में हीट वेब के एक भी मरीज नहीं पाये गये है, लेकिन एतियात के तौर पर सभी प्रखंडों को हीट वेब को लेकर तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाओं के साथ एंबुलेंस को 24 घंटे अर्लट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

सदर अस्पताल में बनाया गया है 40 बेड का हीट वेब वार्ड

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फैजान आलम अशरफी ने बताया कि सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में 40 बेड का हीट वेब वार्ड बनाया गया है. जहां 3 चिकित्सक और 5 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वार्ड में 10 एसी और 4 कूलर लगाये गये हैं. साथ ही सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि प्रखंड में हीट वेब के यदि गंभीर मरीज आते हैं तो उसे जिला मुख्यालय भेजा जायेगा. जिसे लेकर प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में हीट वेब वार्ड में अधिक बेड लगाया गया है. इसके अतिरिक्त हीट वेब वार्ड में सभी प्रकार की दवाएं रखने का निर्देश दिया गया है.

—————————बॉक्स

—————————-

कहां कितने बेड का बनाया गया है हीट वेब वार्ड

स्वास्थ्य केंद्र बेड की संख्या चिकित्सक कर्मी

सदर अस्पताल 40 3 5

तारापुर 6 1 4

धरहरा 5 1 2

हवेली खड़गपुर 10 2 4

संग्रामपुर 5 1 1

असरगंज 5 1 1

बरियारपुर 5 1 2

जमालपुर 5 3 6

टेटियाबंबर 6 2 3

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन