ePaper

श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी, 13 स्थानों में लगाये जायेंगे स्वास्थ्य शिविर

Updated at : 08 Jul 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी, 13 स्थानों में लगाये जायेंगे स्वास्थ्य शिविर

कांवरिया पथ के तीन प्रखंड असरगंज, तारापुर व संग्रामपुर के 13 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 11 जुलाई से आरंभ हो रही है. जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी तैयारी पूरी कर ली गयी है. श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ के तीन प्रखंडों के 13 स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. जो 11 जुलाई से पूरी तरह फंक्शनल हो जायेगा. वहीं संबंधित प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारियों को सिविल सर्जन द्वारा संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविर का नोडल अधिकारी बनाया गया है.

सिविल सर्जन डा. रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि श्रावणी मेला को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिसमें कांवरिया पथ के तीन प्रखंड असरगंज, तारापुर व संग्रामपुर के 13 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. इसमें असरगंज में 3, तारापुर में 6 तथा संग्रामपुर में 4 स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे. इसके लिये सभी स्वास्थ्य शिविर में तीन शिफ्ट के लिये कुल 39 चिकित्सक तथा 117 पारामेडिकल कर्मी लगाये गये हैं. इसके अतिरिक्त कांवरिया पथ पर 6 एंबुलेंस एक्टिव मोड में तैनात रहेंगे. सिविल सर्जन ने बताया कि संबंधित प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविर के नोडल अधिकारी होंगे. जो सभी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी दल का गठन किया गया है. जो समय-समय पर कांविरया पथ में संचालित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करेंगे.

प्रत्येक शिविर में होगी दो बेड की व्यवस्था

सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक स्वास्थ्य शिविर में दो बेड की व्यवस्था होगी. वहीं ऑक्सीजन के साथ पर्याप्त मात्रा में इमरजेंसी सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध होगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिविर में 77 प्रकार की दवाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है. इसके अतिरिक्त सांप व कुत्ता काटने का इंजेक्शन भी उपलब्ध रखा जायेगा. सिविल सर्जन ने बताया कि संबंधित प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि श्रावणी मेला के दौरान उनके क्षेत्र में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

————————-

बॉक्स

————————–

यहां लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

असरगंज – कमरायं, शाहकुंड मोड़, असरगंज थाना के समीप

तारापुर – तेधरा, धोबई, गोगाचक, छतहारपुर, धर्मराय, मौजमा

संग्रामपुर – लड़ैयामोड़, मनिया धर्मशाला के पास, शंकर-गणेश धर्मशाला के समीप, कुमरसार धर्मशाला के समीप

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन