स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभ की बाढ़ पूर्व तैयारी आरंभ

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने प्रारंभ की बाढ़ पूर्व तैयारी आरंभ

बाढ़ के दौरान पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर की आवश्यकता को लेकर भी इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है,

विज्ञापन

मुंगेर जिले के 6 प्रखंडों के 44 बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाढ़ पूर्व तैयारी स्वास्थ्य विभाग प्रारंभ कर दिया है. इसे लेकर क्षेत्र में 73 प्रकार की दवाएं सुनिश्चित करने के साथ चंलत टीम गठित करने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ राजू ने सभी संबंधित प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया है. सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में छह प्रखंड असरगंज, बरियारपुर, धरहरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर और मुंगेर सदर के कुल 44 पंचायत बाढ़ प्रभावित होते हैं. वहीं इस साल संभावित बाढ़ को लेकर सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवा उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही मोबाइल टीम का गठन करने का भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान पर्याप्त मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर की आवश्यकता को लेकर भी इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद होने वाले संक्रमण को कम किया जा सके. उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान प्रभावित प्रखंडों में एक-एक मोबाइल टीम सक्रिय रहेगी. जिसमें एक चिकित्सक तथा दो एएनएम को रखा जाएगा. जबकि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर दवा सहित सभी आवश्यक दवाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है. साथ ही सभी तैयारियों की समीक्षा भी की जा रही है.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन