ePaper

22. अवैध खनन का लालच बन रहा काल, तेज रफ्तार वाहन ले रही जान

Updated at : 25 May 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
22. अवैध खनन का लालच बन रहा काल, तेज रफ्तार वाहन ले रही जान

22. अवैध खनन का लालच बन रहा काल, तेज रफ्तार वाहन ले रही जान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर

टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र में हर जगह एक अदृश्य ख़तरा लगातार बढ़ रहा है. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अवैध मिट्टी व बालू की ढुलाई के नाम पर सड़कों पर मौत बन कर दौड़ रही है. जो मौत की एक चलती-फिरती मशीन बन गया है. बिना नंबर प्लेट, बिना चालान, ओवरलोड और दिन के उजागर एवं रात के अंधेरे में बेलगाम दौड़ते ट्रैक्टर दर्जनों जानें ले चुके हैं. हालात यह है कि पिछले तीन दिनों में तीन लोगों की जान इन बेलगाम ट्रैक्टर ने ले लिया. बावजूद प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से मौन बना हुआ है.

धड़ल्ले से हो अवैध बालू व मिट्टी का उत्खनन व बिक्री

टेटियाबंबर थाना क्षेत्र में महाने नदी से जहां बालू और मिट्टी का अवैध उत्खनन हो रहा है. वहीं निजी खेतों से धड़ल्ले से नियमों को ताख पर रख कर मिट्टी का अवैध उत्खनन व बिक्री हो रही है. सूत्र बताते हैं कि दिन या रात में तीन से चार ट्रिप लगाने वाले इन ट्रैक्टर चालकों को प्रति ट्रिप 500 रुपये मिलता हैं. ज्यादा ट्रिप, ज्यादा रुपये कमाने की इसी लालच में ये चालक रफ्तार पर लगाम नहीं लगाते और मौत की हद तक चले जाते है. जो अपने और दूसरों के जान को रौंद रहा है. अधिकतर ट्रैक्टर या तो बिना नंबर प्लेट के चलते हैं या फिर पीछे की नंबर प्लेट हटा देते है. ताकि दुर्घटना के बाद पहचान न हो सके. हर हादसे के बाद शोर होता है, सड़क जाम तक होता है. लेकिन जिम्मेदार मौन बना बैठा रहता है.

केस स्टडी- 1

21 मई 2025 – बुधवार के दिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दिया. इस हादसे में भलगुरी गांव निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र रोशन कुमार और दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी थी.

केस स्टडी-2

22 मई 2025 – गुरुवार को ट्रैक्टर से मिट्टी की अवैध ढुलाई हो रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत राजाडीहो गभूस्थान के समीप ट्रैक्टर से दब कर हो गयी. मृतक टेटियाबंबर थाना क्षेत्र के कटनी गांव के रामप्रवेश यादव का 18 वर्ष पुत्र चालक अमन कुमार था.

केस स्टडी-3

23 मई 2025 – शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से एक मोटर साइकिल में टक्कर मार दिया. जिसमें मोटरसाइकिल चालक बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के नागल गांव निवासी कमलेश यादव के 21 वर्ष पुत्र रोहित कुमार की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन