ePaper

आज से स्नातक सेमेस्टर-1 की कक्षाएं शुरू

Updated at : 07 Jul 2024 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नए सत्र के लिये कक्षाएं सोमवार से आरंभ किया जा रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नए सत्र के लिये कक्षाएं सोमवार से आरंभ किया जा रहा है. इसके लिये कॉलेजों को पत्र भेजा गया है. साथ ही विद्यार्थियों के लिये भी सूचना कर दी गयी है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 की कक्षाएं कॉलेजों में 8 जुलाई सोमवार से आरंभ की जा रही है. इसके लिये कॉलेजों को पत्र भेजा गया है. साथ ही कॉलेजों को अपने सुविधानुसार तिथि का निर्धारण कर उक्त सत्र के लिये इंडक्शन मीट आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया है.

पीजी सेमेस्टर-2 कला संकाय की आंतरिक परीक्षा आज से आरंभ

मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 के कला संकाय की आंतरिक परीक्षा सोमवार से ली जायेगी, जबकि सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 की आंतरिक परीक्षा 10 जुलाई से ली जायेगी. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ सूरज कोनार ने बताया कि कॉलेज द्वारा पीजी सेमेस्टर-2 के विज्ञान और वाणिज्य संकाय की आंतरिक परीक्षा 5 से 6 जुलाई के बीच ली गयी. वहीं अब 8 से 9 जुलाई के बीच कला संकाय की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से होगी. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-2 की आंतरिक परीक्षा 10 से 19 जुलाई के बीच ली जायेगी. इसमें प्रत्येक दिन की परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक ली जायेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपना आईडी कार्ड और अपने सत्र का नामांकन रसीद लेकर आना अनिवार्य होगा.

एलएलबी के सातवें दिन की परीक्षा जारी

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एक मात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा 1 जुलाई से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर केंद्र पर ली जा रही है. इसके सातवें दिन की परीक्षा सोमवार को दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली में एलएलबी सेमेस्टर-1 के मेरिटाइम लॉ विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में एलएलबी सेमेस्टर-3 के बैंकिंग लॉ विषय की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन