आज से भराया जायेगा स्नातक पार्ट-2 सहित पार्ट-1 बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म

Updated at : 27 May 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2021-24 व सत्र 2020-23 और सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व सत्र 2021-24 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म मंगलवार से भराया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2021-24 व सत्र 2020-23 और सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व सत्र 2021-24 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म मंगलवार से भराया जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही सूचना जारी कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 28 मई से 8 जून के बीच भराया जायेगा. जबकि 9 से 11 जून के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थियों को 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 500 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डीजे कॉलेज के विद्यार्थियों के लिये विश्वविद्यालय लेगा निर्णय

मंगलवार से स्नातक पार्ट-2 सहित पार्ट-1 बैकलॉग के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर के विद्यार्थियों के लिये परेशानी होगी, क्योंकि लोक सभा चुनाव को लेकर डीजे कॉलेज को ही वज्रगृह बनाया गया है. जिसके कारण कॉलेज का अधिग्रहण होने से कैंपस में विद्यार्थियों सहित शिक्षक एवं कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. हलांकि डीजे कॉलेज के विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्णय लिया जा रहा है. जिसकी सूचना विद्यार्थियों को दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन