ePaper

कल होगी स्नातक पार्ट-1 के दूसरे दिन की परीक्षा

Updated at : 16 Sep 2024 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा 14 सितंबर से 5 केंद्रों पर ली जा रही है.

विज्ञापन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 बैकलॉग की परीक्षा 14 सितंबर से 5 केंद्रों पर ली जा रही है. इसके दूसरे दिन की परीक्षा 18 सितंबर को होगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय बॉटनी, कैमेस्ट्री, गणित, भौतिकी, जुलॉजी, कॉमर्स, संगीत, पाली, बंग्ला, हिंदी, अंग्रेजी के पेपर-2 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय एआईएच एंड कल्चर, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, रूरल इंकोनॉमिक्स, आईआरपीएम, फिलॉस्फी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, संस्कृत, सोसोलॉजी, उर्दू के पेपर-2 की परीक्षा ली जायेगी.

कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर. एमयू मुख्यालय व उसके सभी कॉलेज मंगलवार तक बंद रहेंगे. इसके बाद बुधवार से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि रविवार को सप्ताहिक अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे, जबकि सोमवार को हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस तथा मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. जिसके बाद बुधवार से एमयू मुख्यालय के सभी कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

18 सितंबर से एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये ऑन-द-स्पॉट नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को पूर्ण कर ली गयी है. वहीं 18 सितंबर से उक्त सत्र में नामांकन के लिये ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया आरंभ होगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि 18 सितंबर से उक्त सत्र में रिक्त सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी. जिसके लिये विद्यार्थियों को 21 सितंबर तक का समय दिया जायेगा. वहीं आवेदन कर चुके विद्यार्थी अथवा नया आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के तहत पहले अपने संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन