आठ जुलाई से होगी स्नातक पार्ट-3 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 04 Jul 2025 7:16 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की प्रायोगिक परीक्षा 8 जुलाई से ली जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 की प्रायोगिक परीक्षा 8 जुलाई से ली जायेगी. इसके लिये परीक्षा विभाग ने सूचना जारी कर दी है. साथ ही प्रायोगिक परीक्षा के लिये विषयवार केंद्र का निर्धारण करते हुए एक्सटर्नल व केंद्राधीक्षक की नियुक्ति भी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 की प्रायोगिक परीक्षा 8 जुलाई से ली जायेगी. जो 20 जुलाई तक चलेगी. वहीं परीक्षा को लेकर प्रायोगिक विषयों के अनुसार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक पार्ट-3 के प्रायोगिक परीक्षा को लेकर एक्सटर्नल की भी नियुक्ति की गयी है. जबकि संबंधित केंद्रों के लिये केंद्राधीक्षक की प्रतिनियुक्ति भी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि बॉटनी विषय के लिये 4, कैमेस्ट्री के लिये 5, भूगोल के लिये 2, होम साइंस के लिये 2, संगीत के लिये 1, भौतिकी के लिये 4, जुलॉजी के लिये 6 तथा साइकोलॉजी के लिये 3 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां संबंधित कॉलेज के परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन