बिना चहारदीवारी असुरक्षित हुआ सरकारी परिसर, अधिकारियों ने उठाई सुरक्षा की बड़ी मांग
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Munger News: मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड सह अंचल कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. कार्यालय परिसर में अब तक चारदीवारी का निर्माण नहीं होने से यहां कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और रात में असामाजिक तत्वों की आवाजाही ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.
विज्ञापन
टेटिया बंबर, मुंगेर से प्रतिनिधि की रिपोर्ट :
मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशा राय और अंचल अधिकारी (सीओ) अर्चना कुमारी सहित कई अधिकारियों के सरकारी आवास भी स्थित हैं. ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. अधिकारियों का कहना है कि खुले परिसर की वजह से रात के समय कोई भी आसानी से अंदर प्रवेश कर जाता है. जिससे सरकारी संपत्ति और आवासीय क्षेत्र दोनों खतरे में बने रहते हैं.समरसेबल और बोरिंग के सामानों की चोरी से बढ़ी परेशानी
स्थानीय कर्मचारियों के अनुसार, बीते दिनों परिसर में लगे समरसेबल पंप और बोरिंग से जुड़े कई सामान चोरी हो चुके हैं. इन घटनाओं ने कार्यालय परिसर की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि चारदीवारी नहीं होने के कारण पूरे परिसर की निगरानी करना मुश्किल हो जाता है.रात के समय परिसर पूरी तरह खुला रहने से असामाजिक तत्व आसानी से अंदर प्रवेश कर लेते हैं. इससे न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है. बल्कि यहां रहने वाले अधिकारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.अधिकारियों ने जल्द निर्माण की उठाई मांग
परिसर में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द चारदीवारी निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर कार्यालय परिसर की घेराबंदी हो जाए. तो सुरक्षा संबंधी कई समस्याएं स्वतः खत्म हो जाएंगी.अधिकारियों का मानना है कि चारदीवारी बनने से बाहरी लोगों की अनावश्यक आवाजाही पर रोक लगेगी और चोरी जैसी घटनाओं में भी कमी आएगी. साथ ही सरकारी आवास में रहने वाले अधिकारी भी खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे.स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से की पहल की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय प्रशासनिक व्यवस्था का अहम केंद्र होता है. इसलिए इसकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होना बेहद जरूरी है. लोगों ने प्रशासन से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है.अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी प्राथमिकता देता है और चारदीवारी निर्माण की प्रक्रिया कब तक शुरू होती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










