स्कूल पढ़ने गई लड़की लापता
Author Anand kumar
Updated:
विज्ञापन

स्कूल पढ़ने गई लड़की लापता
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर : खड़गपुर थाना क्षेत्र से एक लड़की पिछले एक सप्ताह से लापता है. इस मामले में लड़की के पिता ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में लड़की के पिता ने बताया है कि 17 अप्रैल की सुबह उसकी पुत्री पढ़ने जाने के लिए मध्य विद्यालय गई थी जो देर शाम तक वह घर नहीं लौटी. रिश्तेदारों एवं अन्य जगहों पर उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला. जिसके बाद पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई है. इधर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लापता लड़की की खोजबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










