घोरघट हीरोज ने घोरघट सुपर लायंस को 80 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन
घोरघट हीरोज ने घोरघट सुपर लायंस को  80 रनों से हराया

प्रखंड के घोरघट में चल रहे जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को घोरघट हीरोज बनाम घोरघट सुपर लायंस के बीच मैच खेला गया.

विज्ञापन

बरियारपुर. प्रखंड के घोरघट में चल रहे जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को घोरघट हीरोज बनाम घोरघट सुपर लायंस के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में घोरघट हीरोज ने घोरघट सुपर लायंस को 80 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन पिंकू मेहता, समाजसेवी मिथिलेश मंडल एवं धर्वेंद्र बिंद ने किया. खेल का प्रारंभ टॉस का सिक्का उछाल कर किया गया. जिसमें घोरघट हीरोज के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और घोरघट सुपर लायंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हीरोज की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 111 रन बनाये. बल्लेबाज अनुज ने एक चौका और एक छक्का की मदद से 19 रन बनाये, जबकि विपक्षी टीम के गेंदबाज गौरव ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर लाइंस की टीम 31 रन पर ऑलआउट हो गयी. टीम के बॉबी ने 10 बॉल पर 11 रन बनाये, जबकि गेंदबाज अभिषेक कुमार ने दो ओवर में छह रन देकर दो विकेट झटके. बेहतरीन खेल के लिए अभिषेक कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एएसआइ दिलीप कुमार ने दिया. अंपायर के रूप में रोशन कुमार एवं गौतम कुमार थे. स्कोरिंग विशाल कुमार कर रहे थे. मैच का आंखों देखा हाल भूमिका सुना रहे थे. मौके पर मुकेश मिश्रा, दिवाकर, साकेत, बॉबी अखलेश, रूपेश सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन