ePaper

ढाई घंटे विलंब से चलकर पहुंची आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस

Updated at : 28 Dec 2024 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

आनंद विहार से चलकर भागलपुर जाने वाली गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची.

विज्ञापन

जमालपुर. आनंद विहार से चलकर भागलपुर जाने वाली गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त जमालपुर-खगड़िया और जमालपुर-बेगूसराय रूट पर चलने वाली ट्रेन भी विलंब से चली. आनंद विहार से चलकर भागलपुर जाने वाली 22406 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे है, परंतु यह ट्रेन लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर 11:40 बजे जमालपुर पहुंची. इसके कारण भागलपुर से रवाना होने वाली 22405 अप गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित हुआ. यह ट्रेन भागलपुर से अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:55 बजे के बजाय 27 मिनट विलंब से 14:22 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई. जो अपने निर्धारित समय अपराह्न 14:50 बजे के बजाय 15:35 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त मानसी से चलकर जमालपुर पहुंचने वाली 03473 डेमू पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 12:25 बजे से लगभग 2 घंटे विलंब से चलकर 14:21 बजे जमालपुर पहुंची. जमालपुर से मानसी जाने वाली 03474 डाउन डेमो पैसेंजर ट्रेन जमालपुर से तो शनिवार को अपने निर्धारित समय 9:30 बजे ही गंतव्य के लिए रवाना हुई, परंतु मानसी पहुंचते पहुंचते यह ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे लेट हो गई और अपने निर्धारित समय 11:05 बजे के बजाय 12:37 बजे मानसी पहुंची थी. इसके कारण जमालपुर से तिलरथ जाने वाली डेमू ट्रेन का परिचालन भी प्रभावित हुआ. जमालपुर से तिलरत जाने वाली 03454 डाउन जमालपुर- तिलरत डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:00 के बजाय 14:32 बजे जमालपुर से तिलरथ के लिए रवाना हुई और अपने निर्धारित समय 14:50 बजे के बजाय 16:22 बजे तिलरथ पहुंची. जिसके कारण तिलरथ से चलकर जमालपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन तिलरथ से अपने निर्धारित समय 15:05 बजे के बजाय 16:35 बजे जमालपुर के लिए रवाना हुई. जो अपने निर्धारित समय 16:45 बजे के बजाय 18:30 बजे जमालपुर पहुंची. इससे पहले 03480 डाउन किऊल-जमालपुर डेमू ट्रेन का परिचालन भी विलंब से हुआ. ट्रेन क्यूल से अपने निर्धारित समय रात्रि 22:30 बजे के बजाय रीशेड्यूल्ड टाइम मध्य रात्रि 12:32 बजे जमालपुर के लिए रवाना हुई. जिसके कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 23:40 बजे के बजाय 02:42 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन