सदर अस्पताल में सात किशोरियों को दिया गया गार्डासिल वैक्सीन

सदर अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में शनिवार को सात किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दिया गया.
मुंगेर. सदर अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में शनिवार को सात किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दिया गया. जहां जिला प्रतिरक्षा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन मौजूद थे. जिला प्रतिरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार महिलाओं में सर्वाधिक होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर कैंप मोड में गार्डासिल वैक्सीनेशन किया जा रहा है. सदर अस्पताल में शनिवार को शहरी क्षेत्र की 14 से अधिक और 15 आयु वर्ग की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दिया गया. उन्होंने बताया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को वैक्सीन दिया जा रहा है. इसके अतिरिक्त 9 से 15 आयु वर्ग की वैसी किशोरी, जिसे पूर्व में सर्वाबैक वैक्सीन का पहला टीका दिया गया और उनका छह माह पूरा हो चुका है. वैसी किशोरियों को दूसरा डोज दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे लेने से सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है. सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह वैक्सीन निःशुल्क दिया जा रहा है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अबतक 200 से अधिक किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दिया गया है. जबकि मुंगेर जिला गार्डासिल वैक्सीनेशन में सूबे में बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार कैंप मोड में वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




