19 वां यदुपति नाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट आरंभ

जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जेएसए) ग्राउंड में रविवार को 19वां यदुपति नाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट आरंभ हो गया.
जमालपुर. जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जेएसए) ग्राउंड में रविवार को 19वां यदुपति नाथ गणेश मंडल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट आरंभ हो गया. मैकेनिकल रीक्रिएशन क्लब पूर्व रेलवे जमालपुर के तत्वावधान में आयोजित इस फुटबाल टूर्नामेंट का प्रायोजक जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्रा.लि. जमालपुर है. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद बरनवाल ने किया. जहां विशिष्ट अतिथि उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (निर्माण) सौरभ कुमार तथा जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज के चेयरमैन जितेंद्र कुमार राजीव भी थे. उद्घाटन मैच यंग स्टार स्पोर्टिंग क्लब मुबारकचक मुंगेर और शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा की टीम के बीच खेला गया. जिसमें निर्धारित अवधि तक मैच गोल रहित रहा. जिसके बाद रेफरी द्वारा टाइप ब्रेकर का सहारा लिया गया. जिसमें मुबारकचक मुंगेर की टीम 3-2 से विजयी रही. बेस्ट 22 का पुरस्कार मुबारकचक के गोलकीपर फैजान को दिया गया. निर्णायक की भूमिका शिवव्रत गौतम, रामरक्षा यादव, सुधांशु कुमार, देवराज और मनीष कुमार ने निभाई. सोमवार को किसान क्लब वरदह का मुकाबला आशीर्वाद स्पोर्टिंग क्लब शीतलपुर के बीच होगा. मौके पर उमेश प्रसाद सिंह, नंदकिशोर प्रसाद, अशोक सिंह, शिवलाल रजक, जैनुल अबुद्दीन, मनोज कुमार, कृष्णानंद, छोटेलाल, प्रवीण शंकर सिंह, अनिल पासवान, सुधीर सिंह, लाटोरी मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




