पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदंबी प्रसाद यादव

Updated:
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदंबी प्रसाद यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदंबी प्रसाद यादव की पुण्यतिथि प्रखंड भाजपा उत्तरी मंडल की ओर से गालिमपुर में नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में मनायी गयी.

विज्ञापन

प्रखंड भाजपा उत्तरी मंडल और नगर भाजपा की ओर से मनायी गयी पुण्यतिथि

हवेली खड़गपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदंबी प्रसाद यादव की पुण्यतिथि प्रखंड भाजपा उत्तरी मंडल की ओर से गालिमपुर में नगर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में मनायी गयी. अध्यक्षता प्रमोद सिंह एवं नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने की. मौके पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया.

गालिमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार झा, प्रखंड भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार झा, विजय कुमार झा, राजेंद्र साह, संजय कुमार सिंह, सुमित कुमार, चुनचुन शर्मा, मृत्युंजय कुमार सिंह, मणिशेखर सिंह, बिपिन सिंह, महेश तांती सहित अन्य मौजूद थे. इधर सिंहपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदंबी प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर शिवशंकर चौधरी ने कहा कि जगदंबी बाबू जनसंघ के समय से जुड़े रहे. उन्होंने भाजपा की साख को मजबूत किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत का संकल्प पत्र भरकर सामूहिक संकल्प लिया. मौके पर तारापुर विधानसभा संयोजक सह प्रदेश परिषद सदस्य शंभू केशरी, जिला मंत्री रजनीश झा, उत्तरी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष उद्यानंद चौधरी, दक्षिणी क्षेत्र कार्यकारी अध्यक्ष अनंत कुमार विशेष रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन