स्थानांतरण होते ही लंबी छुट्टी पर जमालपुर के पूर्व थानाध्यक्ष, चर्चाओं का बाजार गर्म

स्थानांतरण के एक माह बीत जाने के बावजूद जमालपुर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपना योगदान साइबर थाना में नहीं दिया है.
1 दिसंबर को एसपी ने किया था तबादला, अब तक जमालपुर के पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने नहीं दिया साइबर थाना में योगदान
मुंगेर. स्थानांतरण के एक माह बीत जाने के बावजूद जमालपुर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपना योगदान साइबर थाना में नहीं दिया है. क्योंकि स्थानांतरण होते ही वे लंबी छुट्टी पर चले गये. छुट्टी पर एक माह हो जाने और साइबर थाना में योगदान नहीं देने पर पुलिस महकमा के साथ ही प्रशासनिक हल्के और मुंगेर के चौक-चौराहों पर चर्चाओं का बाजार गर्म है.एसपी सैयद इमरान मसूद ने 26 नवंबर को कई थानाध्यक्षों के तबादला को लेकर आदेश जारी किया था, लेकिन किसी कारणवश उनको अपने ही आदेश को रद्द करते हुए 1 दिसंबर को पुन: नया आदेश जारी करना पड़ा. इस आदेश में छह थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारी का तबादला किया गया. इसमें एक जमालपुर थाना का थानाध्यक्ष राजेश कुमार-2 भी शामिल है. जिन्हें जमालपुर थानाध्यक्ष से हटाते हुए मुंगेर साइबर थाना भेजा गया था. इस आदेश में जिनका भी तबादला किया गया, उन सभी ने अपना योगदान आदेश में दिये गये निर्देश के तहत 24 घंटे में नव पदस्थापन वाले थाना में दे दिया, लेकिन स्थानांतरण के बाद जमालपुर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने साइबर थाना में योगदान देने के बदले छुट्टी पर चले गये. जानकारी के अनुसार, जब उन पर योगदान देने का दबाव बनाया गया तो उन्होंने पुलिस नियमावली में मिलने वाले इएल की छुट्टी यह कहते हुए लिया कि उनके पिता बीमार हैं और उनके इलाज के लिए उनकी जरूरत है. हालांकि, उनके तर्क से पुलिस महकमा सहमत नहीं है. उनके योगदान नहीं देने और लंबी छुट्टी को लेकर उनके नाराजगी से जोड़ कर देख रहे है. इसकी चर्चा भी सरेआम चौक-चौराहों पर हो रही है.
कहते हैं एसपी
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुनि राजेश कुमार-2 के पिता बीमार हैं और उन्होंने छुट्टी ले रखा है. आने के बाद वे नव पदस्थापन वाले थाने में अपना योगदान देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




