पांच फरवरी से भराया जायेगा स्नातक सेमेस्टर-3 का परीक्षा फॉर्म

परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के साथ पांच से 11 फरवरी तक भराया जायेगा
मुंगेर. एमयू अपने सीबीसीए के पहले सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकित विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म पांच फरवरी से भरायेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के पांच फरवरी से भराया जायेगा. इसमें विद्यार्थियों को 11 फरवरी तक का समय दिया जायेगा. वहीं इसके बाद 12 से 15 फरवरी के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 600 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.
पांच व छह फरवरी को छूटे विद्यार्थी दे सकते हैं आंतरिक परीक्षा
मुंगेर. आरडी एंड डीजे कॉलेज द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-3 की आंतरिक परीक्षा 27 जनवरी से ली जा रही है. जो 31 जनवरी तक होगी. वहीं पूर्व की परीक्षा से वंचित रह गये विद्यार्थियों को दोबारा पांच और छह फरवरी को अपने छूट विषयों की परीक्षा देने का मौका दिया जायेगा. कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डाॅ सूरज कोनार ने बताया कि वैसे विद्यार्थी, जिनकी किसी विषय की परीक्षा छूट गयी है, वैसे विद्यार्थी पांच और छह फरवरी को महाविद्यालय में अपने छूटे विषयों की आंतरिक परीक्षा दे सकते हैं. जिसकी सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड में लगा दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




