ePaper

वारंटी माता-पिता व बेटा सहित पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Updated at : 27 Dec 2024 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

मुंगेर. मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने शिवनगर दियारा कुतलूपुर बिंद टोली में छापेमारी कर जहां माता-पिता व बेटा को गिरफ्तार किया. वहीं मय तोफिर से एक वारंटी को गिरफ्तार किया. जबकि एक शराब तस्कर को महुआ व विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शिवनगर दियारा कुतलूपुर बिंद टोली तो पिता वीरन महातो, माता वृंदा देवी और बेटा टुनटुन महतो को गिरफ्तार किया गया. तीनों एक कांड में लंबे समय से फरार चल रहा था. जिसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट निर्गत किया गया था. जबकि पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या- 99/24 के अभियुक्त राजा कुमार को मय तौफिर घर से गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर मय गांव के समीप एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. जो त्रिभुवन टोला तौफिर गांव निवासी फूदो यादव के पुत्र मनकेश्वर कुमार है. उसके पास से पुलिस ने 2 लीटर महुआ शराब और 360 एमएल विदेशी शराब को जब्त किया. जिसकी वह डिलेवरी देने किसी को जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन