मुंगेर जिले के संग्रामपुर में मिला हीट वेब का पहला मरीज

Published by :AMIT JHA
Published at :27 Apr 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर जिले के संग्रामपुर में मिला हीट वेब का पहला मरीज

संग्रामपुर में 20 वर्षीय युवक हीट वेब का पहला मरीज पाया गया. जिसका इलाज किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर/संग्रामपुर

——————————-

जिले में गर्मी के बीच हीट वेब का पहला मामला संग्रामपुर प्रखंड में सामने आया. जिसमें प्रखंड का 20 वर्षीय युवक अजीत कुमार हीट वेब से पीड़ित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में बने हीट वेब वार्ड में भर्ती किया गया.

सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि हीट वेब को लेकर विभागीय निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारी की गयी है. संग्रामपुर में 20 वर्षीय युवक हीट वेब का पहला मरीज पाया गया. जिसका इलाज किया गया. उन्होंने बताया कि संग्रामपुर में हीट वेब को लेकर चार बेड की व्यवस्था की गयी है. साथ ही वार्ड में हीट वेब के मरीजों के लिये दो एसी भी लगाया गया है, ताकि मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

हीट वेब को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयार

सिविल सर्जन ने बताया कि गर्मी में हीट वेब को लेकर सदर अस्पताल सहित प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट वेब वार्ड तैयार किया गया है. जहां बेड के अतिरिक्त वार्ड में एसी व कूलर की व्यवस्था की गयी है. जबकि हीट वेब वार्ड के लिये चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर उनका ड्यूटी रोस्टर भी तैयारी किया गया है. उन्होंने बताया कि हीट वेब को लेकर सदर अस्पताल सहित सभी 9 प्रखंडों में कुल 77 बेड का हीट बेड वार्ड तैयार है. जहां 15 चिकित्सक और 28 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है. साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाओं के साथ एंबुलेंस को 24 घंटे अर्लट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन