स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 5 जून तक जारी होगा प्रथम मैरिट लिस्ट

Updated at : 22 May 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

तीन मैरिट लिस्ट के बाद होगा ऑन-द-स्पॉट नामांकन

विज्ञापन

तीन मैरिट लिस्ट के बाद होगा ऑन-द-स्पॉट नामांकन. प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में संचालित की जा रही है. आवेदन करने को लेकर 31 मई तक का समय दिया गया है. जिसके बाद विश्वविद्यालय 5 जून तक पहली मैरिट लिस्ट जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ करेगा. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये 31 मई तक समय निर्धारित है. वहीं उक्त सत्र में नामांकन सहित रजिस्ट्रेशन के लिये विश्वविद्यालय द्वारा तिथि का निर्धारण भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद दो दिन आवेदन की त्रुटियों को ठीक करने का समय दिया जायेगा. इसके बाद 5 जून तक संभावित रूप से प्रथम मैरिट लिस्ट जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र में आवेदनों की संख्या को देखते हुए संभावित रूप से तीन मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसके बाद ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. साथ ही ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के बाद विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूर्ण करायी जायेगी. डीएसडब्लू ने बताया कि नामांकन से संबंधित सभी तिथियों की सूचना विश्वविद्यालय द्वारा दो से तीन दिन के अंदर विद्यार्थियों को दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन