ePaper

पीजी सेमेस्टर-एक की पहली मैरिट लिस्ट जारी, 17 नवंबर से होगा नामांकन

Updated at : 15 Nov 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-एक की पहली मैरिट लिस्ट जारी, 17 नवंबर से होगा नामांकन

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें कुल 3560 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसकी नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर से आरंभ होगी. उक्त सत्र में नामांकन के साथ ही विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन भी कराना अनिवार्य होगा. एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 10 नवंबर तक आवेदन लिया गया था. जिसके बाद 11 और 12 नवंबर को आवेदन की त्रुटियों में सुधार का मौका दिया गया था. इस दौरान एमयू के 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिये कुल 5,492 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. जिसमें कला संकाय के लिये 4,331, विज्ञान संकाय के लिये 1,024 तथा वाणिज्य संकाय के लिये 137 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार की देर शाम उक्त सत्र के लिये पहली मैरिट लिस्ट जारी की गयी है. जिसमें कुल 3560 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसके बाद अब सोमवार 17 नवंबर से पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसमें विद्यार्थियों को 22 नवंबर तक का समय दिया जायेगा. वही इसे लेकर जारी विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार उक्त सत्र में नामांकन के साथ ही विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा. जिसमें विद्यार्थी नामांकन के पश्चात अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये 22 नवंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन भी करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन