स्नातक सेमेस्टर-1 के पहले मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया कल से होगा आरंभ

चयनित विद्यार्थियों के लिये 5 जून से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ
आज एमयू जारी करेगा स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये पहला मैरिट लिस्ट, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 1 से 2 जून के बीच आवेदन की त्रुटि ठीक करने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है. वहीं अब मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसमें चयनित विद्यार्थियों के लिये 5 जून से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. बता दें कि एमयू द्वारा उक्त सत्र में नामांकन को लेकर 31 मई तक आवेदन लिया गया था. इसमें अंतिम तिथि तक कुल 43,006 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया. इसमें कला संकाय में सर्वाधिक 37,196, विज्ञान संकाय में 5,418 तथा वाणिज्य संकाय में 392 विद्यार्थियों ने आवेदन किया. वहीं आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा 1 से 2 जून के बीच आवेदन की त्रुटि ठीक करने का समय दिया गया था. इसके बाद अब 4 जून यानी आज मंगलवार को विश्वविद्यालय द्वारा पहली मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इसमें चयनित विद्यार्थियों को 5 से 11 जून तक नामांकन का मौका दिया जायेगा.
क्या होगी नामांकन की प्रक्रिया
विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर पहले मैरिट लिस्ट में अपने नाम की जांच करें
नामांकन पोर्टल पर जाकर विषयों का चयन करें, जिसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालेंसंबंधित महाविद्यालय में ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट, डैसबोर्ड से कॉलेज विवरण की छायाप्रति, विषय सहित आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी, 10 वीं का प्रवेश पत्र, अंक पत्र एवं सर्टिफिकेट, 12 वीं का प्रवेश पत्र, अंक पत्र की फोटो कॉपी अथवा अंकपत्र की सत्यापित छायाप्रति, सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी जाति, कोटि प्रमाण पत्र (आरक्षण कोटि के लिये), सीएलसीसी, अन्य बोर्ड का माइग्रेशन प्रमाण पत्र को सत्यापित कराना होगा.
दस्तावेज सत्यापित करने के बाद ऑनलाइन शुल्क जमा करें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




