ePaper

आग से बचाव की दी गयी जानकारी

Updated at : 23 Dec 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

प्रखंड अंतर्गत चोरगांव पंचायत के मध्य विद्यालय ममई में अग्नि जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी.

विज्ञापन

असरगंज. प्रखंड अंतर्गत चोरगांव पंचायत के मध्य विद्यालय ममई में अग्नि जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी. इस मौके पर विद्यालय के बच्चों को आग से बचाव की जानकारी दी गयी. जागरूकता के दौरान बच्चों के बीच गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाने व अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की विस्तृत जानकारी अग्नि कर्मी रणधीर कुमार के द्वारा दी गयी.

———

असरगंज भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बने प्रह्लाद मांझी

असरगंज. भाजपा जिला द्वारा संगठन द्वारा मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गयी है. जिसमें असरगंज नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष के रूप में प्रह्लाद कुमार मांझी की घोषणा की गयी है. नगर पंचायत अध्यक्ष की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है. अध्यक्ष के मनोनयंन पर भाजपा नेता दिलीप कुमार रंजन, मनोहर प्रसाद साह, पंकज कुमार दास, विजय शंकर उपाध्याय, धनंजय कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, स्वामी शरण, ध्रुव कुमार सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन