वैशाख, आसमान से बरस रही आग, शहर का तापमान पहुंचा 41डिग्री पर

Published by :AMIT JHA
Published at :23 Apr 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
वैशाख, आसमान से बरस रही आग, शहर का तापमान पहुंचा 41डिग्री पर

वैशाख, आसमान से बरस रही आग, शहर का तापमान पहुंचा 41डिग्री पर

विज्ञापन

सुबह आठ बजे ही तीखी हो गयी धूप, 11 बजे सूनी दिखीं शहर की सड़कें

भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को और अधिक कर दिया है परेशान

मुंगेर

वैशाख महीने में ही आसमान से बरस रहे आग ने लोगों के लिये मुसीबत बढ़ा दी है. वहीं शहर का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री पहुंचने के साथ न्यूनतम पारा भी 26 डिग्री पहुंच चुका है. जिससे अब दिन में जहां आसमान से बरस रही आग लोगों को जला रही है. वही शाम में उमस ने लोगों की हालत खराब कर दी है. इसमें भी आये दिन बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को और अधिक परेशान कर दिया है. गुरुवार को भी सूर्य देवता पूरे रौद्र रूप में दिखे. सुबह 8 बजे के बाद ही धूप की किरणें तेज हो गयीं जबकि 11 बजे के बाद ही लोगों को बाहर निकलते ही ऐसा एहसास होने लगा जैसे आसमान से आग बरस रही हो. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन तेज धूप के कारण लोगों को पूरे दिन 43 डिग्री सेल्सियस गर्मी का एहसास होता रहा. जिसके कारण पूर्वाह्न 11 बजे के बाद ही शहर की सड़के खाली होनी शुरू हो गयी जबकि, दोपहर 1 बजे तक तो शहर की सड़कों पर मानों सन्नाटा पसर गया था. फुटपाथ व ठेले पर दुकान लगाने वाले फुटकर दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर छांव में बैठे नजर आये.

उमस बढ़ने से शाम को भी नहीं मिल रही राहत

एक ओर जहां पूरे दिन तेज धूप और 40 से 43 डिग्री अधिकतम तापमान ने लोगों को पूरे दिन परेशान कर दिया है. वही अब न्यूनतम तापमान बढ़ने से उमस ने शाम को भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि शाम होने के बाद उमस से लोग परेशान नजर आये. हाल यह था कि पूरे दिन गर्मी से परेशान लोगों को शाम के समय भी राहत नहीं मिली.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन