घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
Author Rana gauri shan
Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने व मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर.
खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घर में घुसकर महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने व मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में पीड़िता महिला ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर बताया है कि रजनीश कुमार मेरे घर में घुस गये व गाली गलौज करते हुए मारपीट व छेड़खानी की. जब मैंने शोर मचाया तो आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर वह अपना मोबाइल छोड़कर मेरा मोबाइल लेकर भाग गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि के आवेदन के आधार पर रजनीश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










